{"_id":"5d453d548ebc3e6d1d71dd2f","slug":"young-man-drowns-in-canal-and-his-friend-making-video-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: हंसी-मजाक करते करते नहर में डूब गया युवक, मोबाइल से वीडियो बनाता रहा दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: हंसी-मजाक करते करते नहर में डूब गया युवक, मोबाइल से वीडियो बनाता रहा दोस्त
Sat, 03 Aug 2019 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2019 04:08 PM IST
अभिषेक जैन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी कभार हंसी-मजाक जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ फिरोजाबाद के एक युवक के साथ, जो नहर में हंसी-मजाक करते करते डूब गया। किनारे खड़ा उसका दोस्त मोबाइल से वीडियो ही बनाता रहा। शनिवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया।
घटना शिकोहाबाद क्षेत्र में बहने वाली भूड़ा नहर की है। थाना उत्तर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अभिषेक जैन की माता मंदिर कोटला रोड पर वीडियो मिक्सिंग की दुकान है। वो शुक्रवार को अपने दोस्त संग बाइक से एलबम लेने के लिए शिकोहाबाद गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
अभिषेक के दोस्त ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इस पर परिजन देर रात शिकोहाबाद पहुंचे। जहां भूड़ा नहर के पास उसकी बाइक, एलबम, मोबाइल मिला है। उसके दोस्त ने बताया कि शिकोहाबाद से लौटने के दौरान अभिषेक नहर में नहाने के लिए उतर गया था।

किनारे खड़े होकर दोस्त बना रहा था वीडियो
जब अभिषेक जैन भूड़ा नहर में नहा रहा था, तभी किनारे खड़ा दोस्त उसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस वीडियो में अभिषेक नहर में नहाते हुए दिखाई दे रहा है। वो किनारे खड़े दोस्त से हंसी मजाक कर रहा है, तभी अचानक गहरे पानी में जाने से डूब जाता है।
रात का वक्त होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे घबराया अभिषेक का युवक ने घर जाकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को युवक का शव बरामद कर लिया। युवक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।