फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dies under suspicious circumstances in Agra family accuses neighbour of murder

UP: आगरा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप; घर पर किया पथराव

Sat, 23 Nov 2024 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

आगरा में युवक का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances in Agra family accuses neighbour of murder
युवक की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की कैलाश कुंज कॉलोनी में शनिवार को सुबह टेंट गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन ने गोदाम के पास रहने वाले एक परिवार के लोगों पर रंजिशन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। लोगों ने शक में उनके घर पर पथराव कर दिया। कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन



 

 

गांव बुढ़ाना ताजगंज निवासी अवधेश ने बताया कि हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अमित बंसल टेंट कारोबारी हैं। उनका तोरा चौकी क्षेत्र के कैलाश कुंज में गोदाम है। उनका चचेरा भाई बालवेंद्र (21) गोदाम पर नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह बालवेंद्र गोदाम पर जाने की बोलकर घर से निकला था। ना तो वह गोदाम पहुंचा ना घर वापस आया। परिजन ने शाम से देर रात तक उसकी तलाश की। रात 12 बजे ताजगंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी।

शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने परिजन को सड़क किनारे पड़े शव के बारे में बताया। मौके पर पहुंचकर परिजन ने शिनाख्त की। पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। बालवेंद्र की मौत की जानकारी के बाद घटनास्थल पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोदाम के पड़ाेस में बने घर पर पथराव कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि अभी परिजन के तहरीर नहीं दी है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
परिजन का आरोप है कि 20 नवंबर की रात बालवेंद्र गोदाम से ट्रक में सामान लेकर जा रहा था। ट्रक बैक करते समय पड़ोसी की गाय से लग गया। पड़ोसी ने साथियों के साथ बालवेंद्र, उनके भाई शैलेश और ट्रक चालक से मारपीट की थी। देर रात गोदाम मालिक अमित ने समझौता करा दिया था। पड़ोसी उस दिन से रंजिश मानने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने ही बालवेंद्र की पीट-पीटकर हत्या की है। मृतक बालवेंद्र के पिता किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed