{"_id":"6114fe33940fff23ca77285f","slug":"young-man-dies-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दौड़ लगाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दौड़ लगाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
Thu, 12 Aug 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:25 PM IST
सार
युवक की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र में बरुआ नद्दी मार्ग पर बुधवार की शाम दौड़ लगाने के लिए गए एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले जा रहे थे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी 22 वर्षीय प्रबल अवस्थी भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना दौड़ लगाने के लिए जाता था। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह बरुआ नद्दी मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन व आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल प्रबल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रवाना हो गए। लेकिन रासते में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शव को लेकर परिजन घर आ गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की रिपोर्ट मृतक के तहेरे भाई विनय अवस्थी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।