{"_id":"665797d2b372f0a39f0c4884","slug":"young-man-dies-due-to-electric-current-angry-villagers-block-him-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-115881-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करंट से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करंट से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 30 May 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ग्राम पहलोई में बिजली के खंभे के सपोर्टर (जमीन से लगे तार) में उतरे करंट से स्थानीय युवक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम पहलोई में डॉ. रामनाथ के घर के नजदीक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के सपोर्टर (जमीन से लगे तार) में करंट आने से सुरेंद्र कुमार (35) को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा, जब इस बात की जानकारी उसके परिजन को हुई तो वे उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हाे गए। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जब इसकी सूचना विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी राधे श्याम पुलिस फोर्स क साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मृतक की मां ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सिढ़पुरा। करंट से मृतक युवक सुरेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छह बच्चे हैं। जिसमें चार बेटे व दो बेटियां है। युवक की मौत से इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सिढ़पुरा। करंट से मृतक युवक सुरेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छह बच्चे हैं। जिसमें चार बेटे व दो बेटियां है। युवक की मौत से इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन