फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies after fall from moving train in agra

देर से आई एंबुलेंस, घायल युवक ने तड़प तड़पकर तोड़ा दम, इंसानियत भी 'मर' गई !

Mon, 14 Jan 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
young man dies after fall from moving train in agra
रेल ट्रैक के किनारे पड़ा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में सोमवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन वो संवेदनहीन बने रहे। 

विज्ञापन


तड़पते युवक को अस्पताल नहीं पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मगर, पुलिसकर्मी भी एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद एंबुलेंस से घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे की है। एक ट्रेन बिहार जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रकाश नगर में एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। उसके दोनों हाथ कट गए। वह काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटता हुआ चला गया। उसे देखकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी करती रही एंबुलेंस का इंतजार

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंच गई। घायल युवक तड़प रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। इस बीच घायल दर्द से तड़पता रहा। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, मगर किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। 

कॉल करने के काफी देर बाद एंबुलेंस आई। घायल को तकरीबन 10:30 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 32 साल है। वह नीले रंग की जींस और जैकेट पहने था। 

युवक के कपड़े ट्रेन में फंसकर फट गए। कपड़ों में टिकट मिला है, जो अहमदाबाद (गुजरात) से मुजफ्फरपुर, (बिहार) का है। इससे संभावना है कि वो बिहार का रहने वाला होगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed