एटा: शराब पीने के बाद युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि युवक शराब ठेके पर काम करता था और शराब पीने का आदी थी। गांव में चर्चा है कि युवक ने पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब का सेवन किया था।
घटना मारहरा थाना के गांव खकरई की है। यहां सोमवार तड़के 35 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ भीम प्रकाश पुत्र तुरसी सिंह जाटव की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को भीम प्रकाश शराब पीकर घर आया था। इसके बाद सो गया। तड़के करीब चार बजे वह मृत मिला।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव खकरई में प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का बांटी जा रही है। भीम सिंह ने भी उसी शराब का सेवन किया था।
पुलिस को मिली थी यह सूचना
घटना के संबंध में थाना मारहरा के एसओ सीताराम सरोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब पीने से युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि भीम सिंह नाम का युवक शराब पीने का आदी था। रोज शराब पीता था।
एसओ के अनुसार परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रविवार रात को भी भीम प्रकाश शराब पीकर घर आया था। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।