फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died while returning from running practice in Agra

UP News: दौड़ की प्रैक्टिस करके लौट रहा था युवक, यूं चुपके से आई मौत... अधूरा रह गया वर्दी पहनने का सपना

Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

ताजनगरी में दौड़ की प्रैक्टिस करके युवक लौट रहा था। रास्ते में गिरा और उसकी मौत हो गई। घरवाले चीखकर यही कहते रहे कि बेटे का वर्दी पहनने का सपना अधूरा रह गया। 

विज्ञापन
young man died while returning from running practice in Agra
ऋषि कुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहा युवक दौड़कर लौट रहा था। रास्ते में अचानक गिर गया। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के दुल्हारा रोड की है। गुर्जरपुरा गांव निवासी सुरेश कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार 12वीं का छात्र है। वह पुलिस की तैयारी कर रहा था। इसी के चलते वह सुबह गांव के ही अन्य युवकों के साथ दुल्हारा रोड पर दौड़ लगाने गया था।

विज्ञापन

दौड़कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक गिर पड़ा। साथियों ने परिजन को सूचना दी गई। परिजन उसे लेकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन

परिजन ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। युवक की अचानक मृत्यु से गांव में मातम छा गया। वहीं युवक के विद्यालय विमला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र की मृत्यु पर अवकाश घोषित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed