Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died under suspicious circumstances in Chandan Nagar murder suspected

UP: प्रेमिका की शादी के छह महीने बाद मौत...प्रेमी की जिस तरह गई जान, कांप गए घरवाले; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Jul 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 09:17 AM IST
सार

युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
young man died under suspicious circumstances in Chandan Nagar murder suspected
मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके के चंदन नगर में बृहस्पतिवार दोपहर फैक्टरी कर्मचारी अभिषेक शर्मा (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस प्रेम संबंधों पर भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला अभिषेक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा अपनी मां लक्ष्मी और बहन के साथ चंदन नगर में रहता था। मां और अभिषेक नुनिहाई स्थित फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोगों ने अभिषेक को घर में कमरे में फंदे से लटका देखा, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।

ये भी पढ़ें -  कुणाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट:  सस्ता सोना बन गया कत्ल की वजह...दोस्तों ने इतनी बेरहमी से मारा, कांप उठा कलेजा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। एसीपी पियूष कांत राय का कहना है कि मृतक के प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। मगर, 6 महीने पहले युवती की शादी हो गई। इसके बाद से वह तनाव में था। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मोबाइल की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि उसके मोबाइल में वीडियो भी है। 


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐसा हादसा...बस के उड़े परखच्चे, तीन घंटे बाद निकाली गई चालक की लाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed