{"_id":"6039e6596c6ed21d63401c8d","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: आगरा मार्ग पर ट्रैक्टर और मैक्स की टक्कर में मजदूर की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: आगरा मार्ग पर ट्रैक्टर और मैक्स की टक्कर में मजदूर की मौत, 10 लोग घायल
Sat, 27 Feb 2021 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा मार्ग पर मैक्स और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा गांव नगला किसी के नजदीक हुआ। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुशरई निवासी मैक्स सवार लालू पुत्र राकेश, दामोदर सिंह, सहदेव सिंह, रिंकू, लाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामू, ओमवीर सिंह, राहुल कुमार, इंद्रजत और मुनिपाल घायल हो गए। लालू, दामोदर और सहदेव को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज को ले जाते समय लालू (20) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अन्य घायलों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि वे लोग मैक्स में सवार होकर जिला मुख्यालय पर मजदूरी करने के लिए आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव खुशरई से काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन