फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in bike collision in Etah

Etah Accident : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की माैत; मासूम समेत दो घायल

Sat, 21 Mar 2026 07:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 21 Mar 2026 07:38 PM IST
सार

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्यामू का प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
young man died in bike collision in Etah
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज क्षेत्र के हरसिंगपुर मोड़ पर शनिवार को सड़क हादसे में ईंट भट्ठे के मुनीम की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अजीत (26) निवासी देउरइया थाना पटियाली जिला कासगंज बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर सवार श्यामू (24) निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बाइक सवार श्यामू शराब के नशे में था। हादसे में अजीत और श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्यामू का प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान अजीत के साथ बाइक पर सवार 6 वर्षीय प्राची भी घायल हो गई। अजीत भट्ठे पर मुनीम का काम करता था। मृतक के पिता विजयपाल ने बताया कि अजीत की दोपहर 3 बजे कासगंज ट्रेन थी, जिसके लिए वह घर से निकला था। बीच में यह हादसा गया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बसपा नेता जुनेद मियां ने अस्पताल पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया। वहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed