फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man died due to falling balcony

Agra News: छज्जा गिरने से युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man died due to falling balcony
कोतवाली क्षेत्र की बृज कॉलोनी में बुधवार की शाम छज्जे पर दीवार बनाते समय अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र बृज कालोनी निवासी अनिल कुमार राज मिस्त्री हैं। वह अपने दो पुत्र सुमित (27) और अमित के साथ बुधवार की शाम मकान के छज्जे पर दीवार बना रहे थे। दीवार बनाने के दौरान अचानक छज्जा गिर गया। पिता व दोनों पुत्र नीचे सड़क पर आ गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दीवार गिरने से हुए हादसे में सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन व कालोनी के लोग पिता पुत्रों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। भाई और पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने भी जिला अस्पताल पहुंच गई। घटना के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed