Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died after drowning in Kiwad river in Agra

Agra News: किवाड़ नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ खेत जा रहा था; घर में मची चीख पुकार

Mon, 16 Sep 2024 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

ताजनगरी में किवाड़ नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में पैर फिसलने से नदी में गिर गया। घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man died after drowning in Kiwad river in Agra
धर्मेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में किवाड़ नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के खुसियालगढ़ (निमेना) गांव की है। गांव निवासी मुरारीलाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे धर्मेंद्र अपने दो साथियों ओमवीर और नेत्रपाल के साथ मिर्च की फसल में कीटनाशक छिड़कने के लिए गया था। पैर फिसलने से धर्मेंद्र किवाड़ नदी में गिर गया।
विज्ञापन


गहराई में जाने से डूब गया। ओमवीर और नेत्रपाल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार, लेखपाल विकास और खेरागढ़ पुलिस पहुंची। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed