{"_id":"669691bcf55b8eea07020aad","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-speeding-vehicle-while-returning-from-funeral-in-agra-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत; बाजिदपुर पुलिया के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत; बाजिदपुर पुलिया के पास हुआ हादसा
Tue, 16 Jul 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:32 PM IST
सार
ताजनगरी में अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा बाजिदपुर पुलिया के पास हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा हो गया। यहां बाजिदपुर की पुलिया के पास अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
लोहामंडी थाना क्षेत्र के राजनगर तेजाब वाली गली निवासी दिलीप (32) के डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी साढ़ू की दादी का देहांत हो गया था। इसमें शामिल होने के लिए वह आया था। अंतिम संस्कार करने के लिए बाजिदपुर के यमुना के किनारे गए थे, सभी लोग अंतिम संस्कार करके आगे निकल गए थे। दिलीप पीछे रह गया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड बाजिदपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने दिलीप को टक्कर मार दी वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन