फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man Did brutality with class three student In agra

दरिंदगी की इंतहा: कक्षा तीन की छात्रा से हैवानियत, ऐसे हाल में मिली मासूम; देख कर सहमे घरवाले

Sat, 06 May 2023 10:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 10:43 PM IST
सार

घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी, तभी आरोपी युवक घर में घुस आया। बच्ची के साथ उसने हैवानियत की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
young man Did brutality with class three student In agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आठ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। पीड़ित परिवार स्कूल परिसर में बने क्वार्टर में रहता है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इससे आरोपी ने घर में घुसकर वारदात की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है। मूलरूप से नेपाल के रहने वाले बच्ची के पिता 15 साल से आगरा में रह रहे हैं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में चौकीदारी करते हैं। परिसर में ही बने एक क्वार्टर में परिवार सहित रहते हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शाम को पत्नी और बड़ी बेटी बाजार गई थीं। घर में 8 साल की बेटी सो रही थी। तभी इलाके का मोहम्मद अली अब्बास आया। उस समय वह गेट पर बैठे थे। आरोपी अब्बास ने स्कूल परिसर में लगे पेड़ के पत्ते तोड़ने के लिए कहा। मगर, उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह स्कूल के गेट के पास बने एक कमरे में चाय बनाने चले गए। स्कूल में प्रवेश गेट की कुंडी बाहर से लगा दी। आधे घंटे बाद घर में आए तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्हें शक था कि मोहम्मद अली ने ही हरकत की है। पुलिस को उसका हुलिया बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। उसे घर के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की ली मदद

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसका लेडी लाॅयल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पिता ने आरोपी का हुलिया बताया था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें पता चला कि आरोपी बच्ची के पिता के स्कूल के गेट से बाहर निकलते ही कुंडी खोल कर अंदर घुस गया था। उसकी फोटो भी बच्ची को दिखाई गई तो उसने पहचान कर ली।


ये भी पढ़ें - शादी से पहले दो दूल्हों का हुआ ये हाल: पहले ने पट्टी बांधकर डाली वरमाला, तो दूसरे ने लंगड़ाते हुए लिए सात फेरे

बचने के लिए बदल ली थी शर्ट

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी शर्ट बदल ली थी। पुलिस ने घटना के समय पहनी हुई शर्ट बरामद कर ली है, इसके अलावा भी अंदरूनी वस्त्र भी बरामद किए हैं। इनको फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। डीएनए सैंपल भी लिया गया है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

खंगाल रहे आपराधिक इतिहास

पुलिस ने आरोपी से कई घंटे तक पूछताछ की। पता चला कि 4 साल से वह स्कूल परिसर में लगे पेड़ों से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने आता था। चौकीदार के पूछने पर बताता था कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी लगाने का काम करता है। आरोपी की उम्र 19 साल है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।



ये भी पढ़ें -  'आयशा का था क्या कुसूर': 47 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश, चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

दहशत में बच्ची, संभाल रही मां

दरिंदगी का शिकार 8 साल की बच्ची दहशत में है। वह अस्पताल में भर्ती है। जब भी उसकी आंख खुलती है, वह रोने लगती है। उसे घटना के समय की याद आ जाती है। इस पर उसे मां किसी तरह संभाल रही है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जान तक ले चुके हैं दरिंदे

किसी बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर में पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। 2 साल पहले सिकंदरा के गैलाना में किशोरी की हत्या कर दी गई थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा न्यू आगरा, एत्माद्दौला, सिकंदरा, सदर ताजगंज, शाहगंज क्षेत्र में घटनाएं हो चुकी हैं। शाहगंज में हाल ही में शौच के लिए गई एक बच्ची को एक युवक ने दरिंदगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने कई घंटों की कवायद के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - हत्या या हादसा: स्कॉर्पियो ने रौंदा युवक, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गए परिजन; पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed