{"_id":"6368d52828a79f15e2617a95","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-on-tree-in-industrial-area-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इंडस्ट्रियल एरिया में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, ससुरालवालों से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इंडस्ट्रियल एरिया में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, ससुरालवालों से चल रहा था विवाद
Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
सार
प्रतीक विहार कॉलोनी निवासी युवक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। सुबह घर से काम पर निकला था, दोपहर को उसका शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसके गले में साफी से बना फंदा बंधा हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई। वह प्रतीक विहार कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि आकाश कैलाश मोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। घर से सुबह तकरीबन 7:00 बजे काम करने के लिए निकला, मगर काम पर नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
Agra: शोहदे ने चाकू दिखाकर युवती की मांग में भरा सिंदूर, मंगेतर को भेजा फोटो, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
मृतक के भाई जीतू ने बताया कि आकाश का ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। पत्नी भी छह महीने से मायके में रह रही थी। ससुरालवाले उसे जेल भेजने की धमकी देते रहते थे। आकाश एक सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी दया रानी और बेटी पल्लवी को ससुराल से घर लेकर आया था। आकाश के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।