Agra: शोहदे ने चाकू दिखाकर युवती की मांग में भरा सिंदूर, मंगेतर को भेजा फोटो, जान से मारने की दी धमकी
खेड़ा राठौर क्षेत्र में चाकू की नोंक पर युवती की मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींचने और रिश्ता तुड़वाने के लिए मंगेतर को फोटो भेजने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में एक युवक ने चाकू दिखाकर युवती को धमकाते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मांग भरने का फोटो खींचकर उसका रिश्ता तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेज दिया। आरोपी ने शादी न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित युवती के मुताबिक उसके पड़ोसी का रिश्तेदार युवक मां के फोन पर कॉल कर गाली-गलौज करता है। धमकी देता है कि अपनी बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो जान से मार देगा।
आरोप है कि 24 मार्च को उसे अकेला पाकर घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। चाकू की नोंक पर उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरकर फोटो खींच ली। शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने मंगेतर के परिवार को फोटो भेज दिया। एसओ खेड़ा राठौर राजीव सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जैतपुर में महिला से छेड़छाड़
जैतपुर में इटावा हाईवे पर बाइक सवार दंपती को जबरन रोककर शोहदे ने महिला से अश्लील हरकत की। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। भीड़ के जमा होने पर शोहदा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शोहदे की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार को जैतपुर थाने में अपनी मां और पति के साथ इटावा के पछायगांव क्षेत्र की महिला पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि 28 अक्तूबर को वह अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। जैतपुर के मुकुटपुरा गांव के पास उनकी बाइक को शाहपुर गुर्जर चित्राहाट के रोहित पुत्र सतेंद्र सिंह ने जबरन रोक लिया।
आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध किए जाने पर मारपीट कर दी। शोरशराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तो शोहदा खेतों में भाग गया। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।