फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found hanging on a plum tree in mainpuri

मैनपुरी: बेर के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गले में कसा था शर्ट का फंदा, हत्या का आरोप

Fri, 05 Nov 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

गुरुवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
young man dead body found hanging on a plum tree in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह औंछा रोड बाईपास के पास पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में शर्ट का फंदा कसा हुआ था। परिजनों की ओर से एक व्यक्ति पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया गया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी मुकेश कश्यप का 18 वर्षीय पुत्र सूरज शादी समारोह आदि में ढोल बजाता था। गुरुवार की रात वह घर से गायब हो गया। शुक्रवार की सुबह औंछा बाईपास मार्ग पर कुछ लोगों ने उसका शव बेर के पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। 
विज्ञापन


मोहल्ले के एक व्यक्ति पर लगाया आरोप
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी भेजा गया। मृतक के पिता मुकेश ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद से ही पुत्र गायब हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति ने ही पुत्र की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। कोतवाली पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed