{"_id":"67a7b35e8aa17755b20b568c","slug":"young-man-dancing-on-dj-floor-shot-dead-kasganj-news-c-25-1-agr1013-687161-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीजे फ्लोर पर डांस करते युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीजे फ्लोर पर डांस करते युवक की गोली मारकर हत्या
कासगंज। शहर में शुक्रवार को एक शादी समारोह में युवक की डीजे फ्लोर पर डांस करते समय उसी के दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना को हर्ष फायरिंग का मामला बता रही है।राहुल माथुर (30) निवासी आवास विकास कॉलोनी शुक्रवार की रात को अपने घर पर था। इस दौरान उसका दोस्त दीपू उर्फ देवराज ठाकुर निवासी मोहल्ला मोहन, अन्नू वर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी, राधे निवासी अशोक नगर उसके घर पर आए और राहुल को अपने साथ बुलाकर ले गए। पत्नी करिश्मा ने रात में जाने से मना किया तो आरोपियों ने जल्द लौटने की बात कही।आरोपी दोस्त रजत गार्डन अमांपुर रोड पर राहुल को शादी समारोह में ले गए। यहां विजयमाला पुत्री दिनेश फौजी निवासी गांव मिहारी का विवाह जयकिशोर पुत्र ख्यालीराम निवासी गांव हैबतपुर थाना जावा जिला अलीगढ़ के साथ हो रही थी। बरात अलीगढ़ से आई थी। इस बीच वहां डीजे फ्लोर पर डांस करते समय राहुल को सिर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली दीपू के द्वारा चलाई गई। गोली चलने के बाद विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने आरोपी दीपू को दबोच लिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने उसे सुपुर्द कर दिया गया। पिता मोहर पाल सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देकर राहुल की सोने की जंजीर व अंगूठी भी आरोपी ले गए। उन्होंने इस वारदात में शादी समारोह स्थल रजत गार्डन के संचालक पवन कुमार पर भी षडयंत्र का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी दीपू को जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक तमंचे के साथ दो कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।