फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man cut his throat with a knife in the police station Agra up news

UP: थाने में युवक ने चाकू से काट लिया अपना गला, खून का धारा बहते ही उड़े पुलिसकर्मियों के होश

Fri, 10 Mar 2023 06:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

युवक का पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर बिठा लिया। यहां फिर से पत्नी से विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद उसने बच्चे के पास रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया।

विज्ञापन
young man cut his throat with a knife in the police station Agra up news
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा में शुक्रवार को 18 दिन के बेटे को मायके ले जाने की जिद करने पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। पत्नी थाने पहुंच गई, पीछे से पति भी पहुंच गया। थाने में ही दोनों में कहासुनी होने पर पति ने चाकू से अपना गला काट लिया। वो लहूलुहान हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अछनेरा निवासी उमाशंकर की शादी डेढ़ साल पहले जसवंत नगर की काजल से हुई थी। 18 दिन पहले काजल ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद काजल का पति से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि वो बिना बच्चे को लिए मायके चली गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तब से वो वहीं रह रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा में हैवानियत: खून से सनी जंगल से रेंगती हुई निकली किशोरी, शरीर में धंसे थे कांटे, मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को काजल अपनी मां के साथ ससुराल पहुंची। वह 18 दिन के बेटे को अपने साथ ले जाने लगी। यह देखकर उमाशंकर ने मना किया। मगर, पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। उमाशंकर बेटे को नहीं भेजना चाहता था। काजल मां के साथ थाने पहुंच गई। पति की शिकायत कर बेटे को दिलाने की गुहार लगाई। इस पर उमाशंकर भी थाना पर आ पहुंचा। उसके साथ बेटा भी था। उमाशंकर ने बेटा पत्नी की गोद में दे दिया। मगर, थाना परिसर में दोनों फिर से झगड़ने लगे।



कहासुनी के दौरान उमाशंकर ने पत्नी की गोद में सो रहे बच्चे के साथ कपड़े में रखे चाकू को उठा लिया। इसके बाद अपने गले पर मार लिया। उसके खून बहने लगा। पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वह उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर अन्य परिजन पहुंच गए। उमाशंकर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर विवाद है। पत्नी ने थाने में शिकायत की थी। तभी पीछे से पति और ससुर आ गए। पति बच्चा पत्नी को दे देता है। मगर, पत्नी ससुराल नहीं मायके जाना चाहती थी। महिला के पति ने बेटे के पास कपड़े में रखे नजरिया चाकू को गले पर मार लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed