फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man conspiracy of kidnapping was hatched Agra police Officers shocked

UP: युवक ने आगरा पुलिस को हिलाकर रख दिया...अपहरण की रची ऐसी साजिश; अधिकारियों के उड़े होश

Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के रहने वाले युवक ने खुद के अपहरण की ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। दादा के मोबाइल पर मैसेज भेजकर फिरौती मांगी। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा दिया और वाईफाई से इंटरनेट चलाता रहा। पुलिस लोकेशन मिलने पर उस तक पहुंची। 

विज्ञापन
young man conspiracy of kidnapping was hatched Agra police Officers shocked
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में महज बारह हजार रुपये कर्ज होने पर फर्रुखाबाद के युवक ने अपने ही अपहरण का नाटक किया। आईएसबीटी से अपने दादा को मैसेज कर फिरौती मांगी। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगाकर वाईफाई से इंटरनेट चला रहा था। पुलिस ने शिकोहाबाद से युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन





 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि फर्रुखाबाद निवासी आकाश बल्लभगढ़ में 15 हजार रुपये पर एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात को घर आने के लिए बस में बैठा था। उसके दादा रत्नेश ने रविवार सुबह 9 बजे पुलिस को कॉल किया। बताया कि आकाश का आईएसबीटी से अपहरण कर लिया गया है। मोबाइल पर मैसेज आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद ली। आकाश के मोबाइल पर इंटरनेट चल रहा था। मगर, सिम बंद बता रहा था। लोकेशन मिलने पर पुलिस आकाश तक पहुंची। वह शिकोहाबाद में एक ढाबे पर खाना खा रहा था। पुलिस उसे थाना हरीपर्वत लेकर आई।

 
विज्ञापन

क्राइम वाले सीरियल देख बनाया प्लान
पुलिस को आकाश ने बताया कि वह टीवी पर क्राइम आधारित सीरियल देखता है। इससे ही अपहरण का प्लान बनाया। उस पर 12 हजार रुपये का कर्ज है। चुका नहीं पा रहा था। रात 10 बजे घर के लिए बस से चला था। आईएसबीटी पर रात 2 बजे उतरा। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा दिया। एक राहगीर से हाॅटस्पाट लेकर वाईफाई ऑन कर लिया। दादा को अपहरण होने का मैसेज किया। रुपये मांगे। कंधे पर खरोंच लगाकर फोटो भेज दी, जिससे घरवालों को विश्वास हो जाए।


 

ढाबे पर मिला खाना खाते हुए
शिकोहाबाद पहुंचकर एक ढाबे पर रुका था। वहीं खाना खा रहा था। पुलिस को देखते सकपका गया। थाने आने पर माफी मांगने लगा। उसके परिवार के लोग भी आ गए। वह पुलिस से कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध करने लगे। आकाश ने भी कहा कि वह भविष्य में कभी ऐसा नहीं करेगा। इस पर पुलिस ने सिर्फ शांति भंग की कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed