फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide by sending video while chatting with his girlfriend on Instagram In Agra

UP News: प्रेमिका से कर रहा था चैट, उधर रच रहा था मौत का तांडव; भेजे लाइव वीडियो...और फिर इस हाल में मिली लाश

Mon, 30 Sep 2024 07:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 07:04 AM IST
सार

ताजनगरी में युवक इधर प्रेमिका से इंस्टाग्राम पर चैट कर रहा था। उधर मौत का तांडव रच रहा था। लाइव वीडियो भेजे फिर दुनिया छोड़ गया। 

विज्ञापन
young man committed suicide by sending video while chatting with his girlfriend on Instagram In Agra
girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात महिला से प्रेम संबंध में विवाद के बाद 27 वर्षीय युवक रवि ने फांसी लगा ली। यह कदम उठाने से पहले उसने कई बार महिला से इंस्टाग्राम पर चैटिंग की। खुदकुशी करने के बारे में लिखा। वीडियो कॉल पर बात करने के लिए तैयार नहीं होने पर खुद के दो वीडियो बनाकर भेजे। एक में कीटनाशक पीते हुए तो दूसरा फंदा बनाते हुए दिखाया। रविवार सुबह पता चलने पर परिजन ने हंगामा किया। महिला घर पर ताला लगाकर चली गई।

विज्ञापन


मामला ट्रांस यमुना कालोनी फेज-2 का है। हरीश उर्फ रवि ताजमहल पार्किंग में काम करते थे। चार साल पहले फिरोजाबाद की प्रियंका से शादी हुई थी। उनके दो साल का बेटा और तीन महीने की बेटी है। पिता विनोद कुमार को छह महीने पहले लकवा मार गया था। इस कारण वो बीमार हैं। मृतक के भाई ब्रजभान ने बताया कि रवि के प्रेम संबंध मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से हो गए।

विज्ञापन

चार दिन पहले रवि की पत्नी मायके गई थी। उनका घर की पहली मंजिल पर कमरा है। रविवार सुबह 10 बजे मां चाय देने गईं। मगर, रवि का कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला। रवि फंदे पर लटका मिला। परिवार में कोहराम मच गया। भाई ब्रजभान ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में एक महिला पति के साथ रहती है। रवि की दोस्ती उससे हो गई थी। दोनों बातचीत किया करते थे। उनमें किसी बात पर विवाद हुआ। इस पर ही भाई ने आत्महत्या कर ली।
 

हर बार महिला ने किया इंकार

परिजन ने रवि का मोबाइल चेक किया। इसमें इंस्टाग्राम आईडी पर महिला से चैटिंग मिली। रात तकरीबन 12 बजे से 1:40 बजे तक दोनों में इसी तरह बातचीत हुई। वह महिला से किसी डाक्टर को पीछे मुड़-मुड़कर देखने के बारे में कमेंट कर रहा था। उनके बीच कई तरह की बातचीत होती है। आडियो काल भी करते हैं। 
 
विज्ञापन

युवक ने कीटनाशक स्प्रे को कटोरी में डालते हुए वीडियो बनाया। महिला ने कह दिया जो करना है करो। बाद में कीटनाशक पीने का वीडियो भेजा। इस बार भी महिला ने बात नहीं करने को लिखा। इस पर उसने फंदा बनाते हुए का वीडियो भेजा। ठीक जवाब नहीं देने पर उसने जान दे दी।
 

महिला घर पर ताला लगाकर भागी

परिजन का कहना था कि जब महिला को पता चल गया था कि बेटा आत्मघाती कदम उठा रहा है तो उसे हमें सूचना देनी चाहिए थी। सुबह जब उसे पता चला कि रवि की मौत हो गई है। वह घर पर ताला डालकर फरार हो गई। पूर्व में उसको लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ था। 
 

मकान मालिक से उससे कमरा खाली करने के लिए बोला था। मगर, वह मानने को तैयार नहीं हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला ने बताया कि युवक ने प्रेम संबंध में आत्महत्या की है। अगर, परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें:- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed