फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Agra News: फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 06 Jan 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
कुसमरा के रामनगर में फंदे पर लटककर आत्महत्या करने वाले धनसिंह के परिजन विलाप करते हुए।
कुसमरा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में मिष्ठान विक्रेता के यहां काम करने वाले युवक ने रविवार रात फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर विक्रेता ने पुलिस और मृतक के परिजन को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां का आरोप है कि मिष्ठान विक्रेता और उसके पुत्रों द्वारा काम की एवज में रुपये नहीं दिए गए। साथ ही बेटे को प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना किशनी के ग्राम अलीपुर निवासी 20 वर्षीय धनसिंह उर्फ बाबा पुत्र राजेश सक्सेना पांच वर्ष से रामनगर स्थित राकेश गुप्ता की मिठाई की दुकान पर कारीगर का काम करता था। उन्हीं के घर रहता था। रविवार रात्रि उसने बंद कमरे में लगे कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह नहीं उठा तो दुकान मालिक ने जाकर देखा। पुलिस और परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। मृतक की मां गीता का आरोप है कि बेटे के काम की एवज में चार लाख रुपया का भुगतान राकेश गुप्ता पर बाकी था। रुपये मांगने पर राकेश गुप्ता मारपीट करता था।
विज्ञापन

2 जनवरी को राकेश गुप्ता उनके पुत्र गुड्डू गुप्ता व गौरव गुप्ता, पप्पी गुप्ता ने फोन कर बेटे धन सिंह उर्फ बाबा को बुलाया। कहा, दुकान पर काम करो और यहीं रहो। बकाया पैसा धीरे-धीरे चुका देंगे। उसके बाद बेटा उनकी दुकान पर चला गया। 5 जनवरी को आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट की। अपनी दुकान के अंदर बंद कर दिया, जिससे तंग बेटे ने अंदर लगे पंखे पर मफलर का फंदा लगाया और उससे लटककर अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर किशनी थाना महाराज सिंह भाटी के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed