फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide after being love and caught mother of three children in firozabad

आशिकी का खुला राज: तीन बच्चों की मां से हुआ प्यार, पकड़ में आने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 24 Dec 2022 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 04:33 PM IST
सार

घरवालों ने जब युवक का शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
young man committed suicide after being love and caught mother of three children in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तीन बच्चों की मां से तीन बच्चों के पिता को प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध इस तरह घनिष्ठ हुए कि एक साथ रहने का फैसला कर लिया। हाल में ही युवक के पिता की मौत हो गई। युवक पिता को मुखाग्नि देने गांव में आया था। इस दौरान प्रेमिका के साथ मिलकर घर छोड़ दिया, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई। अगले दिन युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव वहलूपुर निवासी रिंकू कुमार (30) दिल्ली में ट्रक चालक था। 17 दिसंबर 2022 को उसके पिता सुमंगल की मौत हो गई थी। पिता को मुखाग्नि देने के लिए वह घर आया था। उसके बाद से वह गांव में ही रह रहा था। मामले में थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार का कहना है कि युवक के गांव के एक महिला से प्रेम संबंध थे। वह शुक्रवार को महिला को भगाकर ले जा रहा था। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला और युवक को शिकोहाबाद में पकड़ लिया। यहां से दोनों लोगों को गांव ले गए। 
विज्ञापन


गांव में पंचायत भी हुई। इसके बाद मामला शांत हो गया। बीती रात युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने जब युवक का शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच 

थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने महिला के परिजनों पर रिंकू की पिटाई करने का आरोप भी लगाया है।

मृतक और महिला पर है तीन-तीन बच्चे

ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू पर जहां तीन बच्चे है, वहीं जिस महिला से रिंकू के अवैध संबंध थे, उस महिला पर भी तीन बच्चे हैं। दोनों के घर गांव के बाहर दूरी पर बने हुए हैं। पंचायत के बाद रिंकू का उसकी पत्नी से विवाद भी हो गया था। इसके बाद उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed