फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man commits suicide in mainpuri

लॉकडाउन में अहमदाबाद से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, झोपड़ी में लटका मिला शव

Tue, 02 Jun 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 03:27 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वो आत्महत्या की वजह को लेकर कुछ भी नहीं बता सके। 

विज्ञापन
young man commits suicide in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में अहमदाबाद से लौटकर घर आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह घर के बाहर झोपड़ी में उसका शव फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन



बेवर के गांव हुसैनपुर निवासी श्रीनिवास चौहान का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौहान दिवाली पर अपने परिजनों के साथ अहमदाबाद काम करने के लिए गया था। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद हो गई तो 30 मई की शाम वे तीन गांव लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी का बनाया फंदा

सोमवार शाम खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात में किसी वक्त अर्जुन ने घर के बाहर झोपड़ी में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवक की खुदकुशी को लेकर वजह स्पष्ट नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed