{"_id":"62f7217a0fbdf3704e10e277","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-on-facebook-live-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सुबह राखी बंधवाई, शाम को दे दी जान, फेसबुक लाइव कर फंदे से लटका युवक, एक युवती को किया टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सुबह राखी बंधवाई, शाम को दे दी जान, फेसबुक लाइव कर फंदे से लटका युवक, एक युवती को किया टैग
Sat, 13 Aug 2022 09:28 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 09:28 AM IST
सार
बसई अरेला के अरनोटा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर लाइव किया। जब तब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
युवक ने फंदे से लटककर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा गांव में एक युवक का शव शुक्रवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में खेत पर बने नलकूप के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव किया। एक युवती को टैग भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक का नाम अनुज कटारा (उम्र 22 वर्ष) है। उसके चाचा सुभाष के मुताबिक, पिछले 20 जून को ही अनुज की शादी हुई थी। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के समय ही घर आया था, तब से यहीं रह रहा था। दो दिन पहले ही पत्नी मायके गई थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता दवा लेने आगरा चले गए थे। घर में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
सुबह बहन से बंधवाई थी राखी
अनुज ने शुक्रवार की सुबह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाई थी। इसके बाद अनुज खेत पर आ गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। दोस्तों ने फेसबुक पर उसका वीडियो देखा। परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन नलकूप पर पहुंचे तो कमरे में अनुज का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अनुज कटारा पुत्र दयाशंकर के बारे में सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वह पुलिस चौकी के पीछे स्थित अपने खेत पर बने नलकूप के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। घरवाले आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।