{"_id":"64ed8d77ab99097e2505e040","slug":"young-man-climbed-on-water-tank-in-agra-tehsil-threatened-to-kill-himself-police-were-shocked-to-see-action-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा तहसील में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक: रेलिंग से फंदा बनाकर दी जान देने की धमकी, हरकत देख उड़े पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा तहसील में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक: रेलिंग से फंदा बनाकर दी जान देने की धमकी, हरकत देख उड़े पुलिस के होश
Tue, 29 Aug 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 AM IST
सार
सदर तहसील में युवक की इस हरकत ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वो किसी की बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की सदर तहसील में बनी पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया। उसने टंकी की रेलिंग से फंदा बना लिया। इसके बाद जान देने कि कहने लगा। युवक को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। दमकल को भी बुला लिया गया है। युवक रेलिंग से फंदा बनाकर बैठ गया। इस वजह से पुलिस भी सीढ़ियों से ऊपर नहीं पहुंच सकी। युवक की इस हरकत ने पुलिस के होश उड़ा दिए।
बताया गया है कि युवक जितेंद्र है। वो बरौली अहीर ब्लॉक का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसके मकान को तहसील की टीम ने तोड़ दिया था। वह कार्रवाई के लिए भटक रहा था। तहसीलदार के कार्यालय में गुहार लगा रहा था। आरोप लगाया कि पूरे गांव में उसका ही मकान तोड़ दिया गया। सुनवाई नहीं होने पर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस युवक को नीचे उतारने के प्रयास में लगी है।