फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man cheated in the name of getting Mudra loan

Agra News: मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर युवक से ठगे हजारों रुपये

Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated in the name of getting Mudra loan
कासगंज के पटियाली में ठगी का शिकार युवक प्रशांत पांडेय । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगों ने एक युवक को शिकार बनाया, साथ ही उससे पचास हजार सात सौ रुपये ठग लिए। ठगों ने जब और रुपयों की मांग की तो युवक को शक हुआ। इसके बाद युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ठगों ने यह सारी ठगी फोन के माध्यम से की। व्यवसायी से उन ठगों का आमने सामने कभी मिलना नहीं हुआ।
विज्ञापन

पटियाली के मोहल्ला वृत्याना के रहने वाले प्रशांत पांडेय ने बताया कि दीवारों पर जगह-जगह कम ब्याज दरों पर मुद्रा लोन दिलाने के लिए पंपलेट चिपके थे। पंपलेट पर लिखे मोबाइल नंबर पर उसने 11 जनवरी को संपर्क किया और पांच लाख का लोन दिलाने को कहा। दूसरी ओर से लोन दिलाने के लिए आधार कार्ड और पेन कार्ड के साथ फोटो वहाट्सएप पर मांगे गए। साथ ही 1790 रुपये फाइल चार्ज के नाम पर मांगे गए। 14 जनवरी को इंश्योरेंस करने के नाम पर 7,450 की मांग की गई। 15 जनवरी को जीएसटी चार्ज के रूप में 14563 रुपये की मांग ठगों द्वारा की गई। 17 जनवरी को दो घंटे बाद कथित मैनेजर का फोन आया उसने बोला कि आपका ड्राफ्ट नहीं कट पा रहा है, इसलिए 3 माह की एडवांस किश्त 26,952 के रुपये देने होंगे। 15 मिनट में सारा पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा। प्रशांत से सारी रकम उनके खाते में समय समय पर डाल दी। इसके बाद लोन की रकम प्रशांत के खाते में डालने के नाम पर 21,500 रुपये की मांग और की गई तो प्रशांत को शक हुआ। रुपये वापस न मिलने पर प्रशांत ने ठगी की शिकायत शुक्रवार को थाने में की। पटियाली थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर को साइबर क्राइम ऑफिस के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed