फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man cheated 85 thousand rupees on pretext of helping retired soldier

मदद करने के 85 हजार रुपये: रिटायर्ड फौजी नहीं समझ सका अंजान युवक की चाल, गवां बैठा रकम

Sat, 08 Jul 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 09:22 AM IST
सार

अंजान युवक से मदद मांगना रिटायर्ड फौजी को इतना महंगा पड़ेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। मदद के नाम पर आरोपी युवक ने रिटायर्ड फौजी के खाते से 85 हजार रुपये उड़ा दिए।  
 

विज्ञापन
Young man cheated 85 thousand rupees on pretext of helping retired soldier
एटीएम मशीन में फंसा कार्ड - फोटो : pixabay

विस्तार

आगरा के खंदारी चौराहा मऊ रोड पर एक रिटायर्ड फौजी का डेबिट कार्ड मदद करने के बहाने युवक ने बदल दिया। इसके 10 मिनट बाद पांच बार में 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन

तीन जुलाई की है घटना 

विद्या नगर नगला पदी न्यू आगरा निवासी रिटायर्ड फौजी सूरज पाल ने बताया कि वह 3 जुलाई को सुबह करीब 10:15 बजे मऊ रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गए थे। डेबिट कार्ड मशीन में लगाकर पिन डाला ही था कि एक युवक केबिन में आ गया। उसने एटीएम मशीन का एक बटन दबा दिया। उन्होंने दो से तीन बार रुपये निकालने की कोशिश की मगर रुपये नहीं निकले। युवक ने मदद का झांसा दिया और कार्ड बदल दिया।

ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन

समझ पाते तब तक आरोपी हुआ फरार 

वह कुछ समझ पाते, तब तक युवक चला गया। रुपये नहीं निकलने पर वह घर आ गए। करीब 10 मिनट बाद मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक जाकर खाता और एटीएम बंद कराया। तब तक खाते से पांच बार में 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  काला जादू: मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी बेटी, एक दिन वो हुआ; नहीं कर पाएंगे यकीन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed