फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man burnt alive on top of express train bogie at kasganj railway station

Kasganj News: ट्रेन की बोगी पर जिंदा जल गया युवक, इस खौफनाक हादसे की वजह बना एक बंदर

Thu, 05 Jan 2023 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

कासगंज रेलवे स्टेशन पर एक बंदर महिला यात्री की चप्पल लेकर ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया था। यात्रियों के हल्ला करने पर वह चप्पल बोगी पर ही छोड़कर भाग गया। इसी चप्पल को उतारने के लिए एक युवक बोगी पर चढ़ा था, जो हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
young man burnt alive on top of express train bogie at kasganj railway station
बोगी पर जिंदा जल गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को खौफनाक हादसे में ट्रेन की बोगी पर एक युवक ओएचई लाइन के करंट से जिंदा जल गया। इस खौफनाक हादसे की वजह एक बंदर बना। बंदर एक महिला यात्री की चप्पल लेकर ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया था। युवक चप्पल उतारने के लिए बोगी पर चढ़ा था। ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। बोगी पर युवक को जिंदा जलता देख यात्री सहम गए। ओएचई का करंट बंद होने तक करीब 15 मिनट तक युवक जलता रहा। आग बुझाने के बाद युवक का जला हुआ शव नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


यह हादसा शाम करीब पौने चार बजे हुआ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन संख्या 05349 कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस खड़ी थी। यह ट्रेन साढ़े पांच बजे कासगंज से रवाना होती है। ट्रेन पहले से ही प्लेटफार्म पर खड़ी थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बैठी एक महिला यात्री की चप्पल बंदर ले गया और ट्रेन की बोगी संख्या एनई 153410 पर चढ़ गया। महिला यात्री को परेशान होता देख रेलवे स्टेशन पर खान पान की सामग्री बेचने वाला युवक अशोक (26) पुत्र नन्नूमल निवासी शेरनाथ मंदिर वाली गली बंदर से चप्पल छुड़ाने के लिए ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

young man burnt alive on top of express train bogie at kasganj railway station
बोगी से शव को नीचे उतारते पुलिसकर्मी व लोग - फोटो : अमर उजाला

हादसे से रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी

ट्रेन की बोगी पर चढ़ते ही युवक ओएचई के करंट की चपेट में आ गया। करंट के तेज झटके के साथ ही युवक का शरीर धूं धूं कर जलने लगा। युवक की चीख निकलते ही यात्रियों की नजर जलते युवक पर पड़ी। यात्री इस खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए। पूरे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के अन्य अधिकारी आ गए। आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक के शरीर में लगी आग बुझाने के बाद शव उतारा गया।

स्टेशन प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि बंदर से चप्पल छुड़ाने के चक्कर में युवक ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया और ओएचई की चपेट में आ गया। जिससे युवक जल गया। उसकी मौत हो गई। ओएचई की सप्लाई बंद करके बचाव कार्य किया गया। वहीं हादसे के बाद विद्युत आपूर्ति बंद होने से ट्रेन संख्या 15037 जोकि कानपुर से कासगंज आती है, उसे बघारी कला स्टेशंन के नजदीक रोक दिया गया। यह ट्रेन करीब 35 मिनट खड़ी रही। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed