{"_id":"601788b98ebc3ef91915f8dd","slug":"young-man-burnt-alive-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप
Mon, 01 Feb 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:21 AM IST
सार
- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। आरोप युवक की पत्नी और ससुरालवालों पर लगा है।
विज्ञापन
कासगंज: ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में एक युवक को पहले पीटा गया, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मरने से पहले युवक ने अपने बयान में पत्नी, ससुर, साढ़ू व उसके भाई पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द की है। गांव निवासी अमित कुमार (25) को शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उसका दोस्त हेमंत बुलाकर खेत पर ले गया। वहां अमित की पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप और पत्नी के रिश्ते का बहनोई (साढ़ू) राकेश उर्फ बंटी ईंटों की पथाई कर रहे थे।
वहां पहुंचने पर पहले अमित की पिटाई की, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जली अवस्था में अमित को उसके घर के बाहर चारपाई पर डालकर भाग गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वीडियो बनाया, जिसमें अमित ने चारों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी
ग्रामीणों को जब युवक की मौत की सूचना मिली तो वे भी सकते में आ गए। गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित होने लगे। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि अमित ने लॉकडाउन के दौरान संगीता से रीति रिवाज के साथ शादी की थी।
परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। मृतक के पिता सुरेश चंद्र बार-बार सभी से यही पूछ रहे थे। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया है कि युवक की जलकर मौत हुई है। इसमें पति-पत्नी के बीच कलह भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।