फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man brutally beaten by girlfriend's family

Firozabad News: युवक को प्रेमिका के परिजन ने बेरहमी से पीटा

Fri, 09 Feb 2024 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Feb 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Young man brutally beaten by girlfriend's family
युवक को प्रेमिका के परिजन ने बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- घर में घुसकर मां-बेटे समेत भतीजे को किया घायल, पुलिस कर रही जांच



संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। प्रेमी को फोन करके घर बुलाने के बाद प्रेमिका के परिजन ने युवक को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं शुक्रवार सुबह उसके घर पर आकर भी हमला किया। वहीं प्रेमिका का वीडियो भी सोशल मीडिया पर परिजन के खिलाफ वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बोझिया निवासी एक युवक की युवती से फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जिसकी जानकारी युवती के परिजन को हो गई। परिजन ने अपनी बेटी से फोन करवाकर बुधवार रात नौ बजे करीब युवक को घर पर बुला लिया। युवक जब प्रेमिका के घर पहुंचा। तभी अचानक प्रेमिका के परिजन ने युवक को दबोच लिया। आरोप है कि युवती के पिता एवं चार अन्य युवकों ने युवक को पकड़कर उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसके हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई हैं। मारपीट कर आरोपियों ने उसे घर से बाहर धक्का दे दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे युवक के परिजन घर ले आए। युवती के परिजन ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर से युवक के घर पर आकर हमला किया। आरोप है कि उन्होंने घर के दरवाजे तोड़ दिए। युवक को पीटने के अलावा उसकी मां एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की। जिससे तीनों चोटिल हुए हैं। युवक अपनी मां और भतीजे के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचा। जहां उसने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रेमिका का अपने परिजन के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद को अपने परिजन से जान का खतरा बता रही है।
विज्ञापन




वर्जन

यह युवक जिसके साथ मारपीट हुई है। वह पहले 29 जून को एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में जेल जा चुका है। अभी इसके साथ हुई मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed