{"_id":"5cf22379bdec2207514f4181","slug":"young-man-body-found-hanging-in-room-of-tube-well-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की बंद कोठरी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की बंद कोठरी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर एकत्र ग्रामीण महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव गांव के बाहर नलकूप की कोठरी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहनीपुर निवासी 24 वर्षीय धमेंद्र पुत्र मुन्ना लाल गुरुवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को खेतों पर काम करने गए ग्रामीणों को नलकूप के पास बदबू महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने दरवाजे से झांका तो उनके होश उड़ गए।
युवक का शव लटका होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो फंदे से धर्मेंद्र का शव लटका हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। युवक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।