फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man befriended live-in BTech student and raped her In Agra

Agra: युवक ने बीटेक छात्रा से दोस्ती करके किया दुष्कर्म, लिव इन में रह रही थी; पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 23 Dec 2023 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

आगरा में युवक ने बीटेक छात्रा से दोस्ती करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम किया। वह लिव इन में रह रही थी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
young man befriended live-in BTech student and raped her In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना इलाके की युवती से युवक ने दोस्ती कर शादी का वादा किया। रुपये और जेवरात हड़पने के लिए घर भी ले गया। आरोप है कि उसे लिव इन में रखकर दुष्कर्म किया। अब घर से निकाल दिया। पीड़िता ने डीसीपी से शिकायत की तो केस दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी कार्यालय में आई बीटेक छात्रा ने बताया कि उसे पिता ने गोद लिया था। मोहल्ले के ही एक युवक ने उससे दोस्ती की। वह शादी की कहने लगा। इस पर वो तैयार हो गई। युवक ने उससे रुपयों की मांग की। उसने पिता के खाते से निकालकर दे दिए। युवक अपने लिए बाइक ले आया। इसके बाद शादी से पहले घर से गहने लाने का भी दबाव बनाने लगा। 

विज्ञापन

पुलिस मामले जांच कर रही है 

इसके बाद उसने गहने भी लाकर दे दिए। वो उसे अपने घर ले गया। युवक ने बेहोश कर दुष्कर्म किया 10 महीने साथ रखा। उसे जब पता चला कि वह दत्तक पुत्री है तो दूरी बनाने लगा। उत्पीड़न शुरू कर दिया। अब साथ रखने को तैयार नहीं है। पिछले दिनों उसे घर से निकाल दिया। अब दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। मामले में डीसीपी ने मुकदमे के आदेश किए हैं। पुलिस विवेचना कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed