फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    young man beating naked Video goes viral allegations against on BJP leader and former chairman in Mainpuri crime news

Mainpuri: भाजपा नेता पर गंभीर आरोप, युवक को नंगा कर पिटवाते हुए बनवाया वीडियो और कर दिया वायरल       

Mon, 27 Jun 2022 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 05:22 PM IST
सार

मैनपुरी में एक युवक को नग्न करके पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। भाजपा नेता, पूर्व चेयरमैन और उनके गुर्गों पर युवक को पिटवाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद एसपी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
 young man beating naked Video goes viral allegations against on BJP leader and former chairman in Mainpuri crime news
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में करहल के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता और उनके गुर्गो पर एक युवक को कुछ दिन पूर्व नग्न कर लात घूंसों से पीटने व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। वारदात के सामने आने के बाद युवक के समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को पीड़ित और ब्राह्मण समाज की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


करहल कस्बा निवासी पीड़ित ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि पूर्व चेयरमैन संजीव यादव व उनके गुर्गे कुछ समय पूर्व उसे घर से उठाकर ले गए थे। चेयरमैन, रिंकू, मिंटा उनके पुत्र व दो अन्य लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर लात घूंसों से पीटा। उसका वीडियो भी बनाया गया था। वारदात के बाद मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार रविवार की शाम पूर्व चेयरमैन संजीव यादव, प्रधान विजय यादव, हरिओम यादव व दो अन्य उसे स्कार्पियो गाड़ी में डालकर ले गए। उसके मुंह में राइफल घूंस दी, पिटाई करते हुए उसका नग्न वीडियो दिखाते हुए कहा कि अगली बार इस से भी बुरी हालत होगी। गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। चीखने पर उसे व एक साथी ऋषिकांत की हत्या करने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कर दिया वायरल 

उन लोगों द्वारा उसका नग्न वीडियो भी वायरल कर दिया। शर्मिंदगी के चलते वह घर नहीं निकल पा रहा है। एसपी ने थाना पुलिस को उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

दोषियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि एक युवक को पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। पूर्व चेयरमैन व उसके गुर्गों पर आरोप है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विरोधियों की है साजिश 

करहल के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव का कहना है कि ये विरोधी दल की साजिश है। निकाय चुनाव से पहले फरवरी महीने का यह वीडियो एक सोची समझी साजिश के तहत पुन: वायरल करने के बाद मुझ पर आरोप लगाकर मेरी छवि धूमिल की जा रही है। घटना से मेरा कोई लेना देना नहीं है। जिन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी, उनके खिलाफ पूर्व में ही एफआईआर हो चुकी है और वर्तमान में वह लोग जमानत पर हैं। शिकायतकर्ता खुद कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर चुका है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed