फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beaten to death on suspicion of mobile phone theft in Agra

सनसनीखेज: आगरा में मोबाइल फोन चोरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
सार

पड़ोसी ने युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसे लेकर विवाद हुआ तो उसने युवक के सिर पर लकड़ी का तख्ता मार दिया। परिजन घायल युवक को अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
young man beaten to death on suspicion of mobile phone theft in Agra
हत्या के बाद विलाप करते मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। न्यू आगरा के जगनपुर में शनिवार दोपहर को पड़ोसी ने मोबाइल चोरी के शक में जूता कारीगर की सिर पर लकड़ी का तख्ता मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि जगनपुर, इंद्रपुरी निवासी गौरव और योगेश के घर पास-पास हैं। दोनों जूता फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। दो दिन पहले योगेश का मोबाइल चोरी हो गया था। उसे गौरव पर शक था। शुक्रवार को दोनों में मारपीट हो गई। मगर, परिजनों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


कोरोना से जंग के 'नायक': ऑक्सीजन संकट की वो रात..., तीन लोगों ने बचाईं 200 जिंदगियां
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे एक बार फिर दोनों में विवाद होने लगा। घर के बाहर ही लड़ने लगे। योगेश गौरव पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर योगेश ने पास में पड़ा एक लकड़ी का पट्टा उठाकर गौरव के सिर पर प्रहार कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

आगरा: जेल भेजने की धमकी देकर पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से 70 हजार रुपये वसूले, जांच के आदेश

परिजन घायल युवक को अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। गौरव के पिता भारत ने न्यू आगरा थाने में योगेश और उसके पिता सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 


 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed