फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beaten to death in Mainpuri

यूपी : बेटी को बेचने के शक में पिता को पीट-पीटकर मार डाला, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
सार

  • फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज का रहने वाला व्यक्ति मैनपुरी में किराए के मकान में रहकर हलवाई का काम करता था। 

विज्ञापन
young man beaten to death in Mainpuri
छत पर हलवाई को पीटते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में हलवाई की पीटकर हत्या कर दी गई। बेटी बेचने के शक में मोहल्ले के ही युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। वारदात का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने मोहल्ले के ही चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव मलापुर थाना सिरसागंज निवासी सर्वेश दिवाकर उर्फ बैंगन (40) करीब छह वर्ष से शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर स्थित रमेश सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। वह होटल व शादी विवाह सहित अन्य आयोजनों में हलवाई का काम करता था। रक्षाबंधन पर पत्नी सुनीता दो बेटों के साथ मायके कोलकाता चली गई थी। वह 15 वर्षीय बेटी हेमा के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


चार दिन पहले उसने बेटी को एक परिचित के यहां नोएडा भेज दिया। वहीं मोहल्ले में किसी ने बेटी को बेच देने की अफवाह उड़ गई। इसी बात को लेकर रविवार देर शाम मोहल्ले के ही कुछ युवाओं से उसकी कहासुनी हो गई। युवाओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पकड़ कर एक निर्माणाधीन छत के ऊपर ले गए। वहां भी बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार रात सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सोमवार को वारदात का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दबिश देकर खरगजीत नगर से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई कमलेश ने खरगजीत नगर निवासी साहुल जादौन पुत्र राजेंद्र सिंह, शिवजी उर्फ शिवम पुत्र श्रीपाल और राजन व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मृतक की पुत्री ने बताया कि पिता ने उसे पढ़ने के लिए परिचित के यहां भेजा था। उसे बेचे जाने का आरोप गलत है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अजय कुमार पांडेय, एसपी।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो भी कर सकते हैं। 

https://www.facebook.com/AuNewsAgra 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed