{"_id":"61ddc5fab90adc250a4727aa","slug":"young-man-beaten-to-death-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: केबल चोरी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, गांव में तनाव, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: केबल चोरी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, गांव में तनाव, फोर्स तैनात
Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
सार
मंगलवार रात आठ बजे युवक अपने खेत से लौट रहा था, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव बाज का पुरा में केबल चोरी विवाद में मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक खेत से घर लौट रहा था। तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप गांव के ही एक परिवार के लोगों पर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव बाज का पुरा निवासी ओमप्रकाश सिंह (32) की केबल कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। जिसकी तहरीर थाने में दी थी। इसमें गांव के ही एक परिवार के युवकों पर आरोप लगाया गया था। जिसके कारण दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
रात आठ बजे हुई वारदात
मंगलवार की रात करीब आठ बजे ओमप्रकाश अपने खेत से लौट रहा था। आरोप है कि तभी विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से घायल युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
हत्या के बाद गांव में तनाव
हमले की सूचना पर पहुंचे परिजन ओमप्रकाश को लेकर सीएचसी पिनाहट गए। जहां हालत गंभीर देख आगरा के लिए रेफर कर दिया था। घरवाले उसे लेकर आगरा गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
थाना मंसुखपुरा के एसओ गिरीश राजपूत ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। केबल चोरी के विवाद में हत्या की गई बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।