फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beaten to death for asking wage in mainpuri

मजदूरी मांगने पर लोहे की रॉड से पीटकर राजमिस्त्री की हत्या, ठेकेदार समेत तीन पर मुकदमा

Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
young man beaten to death for asking wage in mainpuri
मृतक संदीप दिवाकर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रविवार को मजदूरी मांगने पर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह ईशन नदी पुल पर जाम लगाया। एसपी दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने टाइल्स विक्रेता और ठेकेदार सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी निवासी 25 वर्षीय संदीप दिवाकर राजमिस्त्री का काम करता था। शहर के पीपराघाट निवासी ठेकेदार मोहब्बत लोधी ने उसे पांच सौ रुपये प्रतिदिन पर राधारमन रोड स्थित नंदनी टाइल्स पर चल रहे निर्माण कार्य में लगाया था। करीब एक माह की मजदूरी 15 हजार रुपये हो चुकी थी। 
विज्ञापन


रविवार की दोपहर तकरीबन दो बजे मोहब्बत ने फोन करके संदीप को नंदनी टाइल्स पर मजदूरी दिलाने के लिए बुलाया था। इसके कुछ देर बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि संदीप की मौत हो गई है। परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तो शाम के समय शव मोर्चरी में रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया यह आरोप

परिजनों ने दो नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुस्साए परिजनों ने सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे ईशन नदी पुल पर जाम लगा दिया। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने एसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। 

इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के पिता रामविलास ने नंदनी टाइल्स के संचालक अतुल पांडेय, ठेकेदार मोहब्बत सिंह व एक अन्य पर मजदूरी के रुपये मांगने पर संदीप की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिता की तहरीर पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed