{"_id":"5b93c934867a557f17444e4b","slug":"young-man-beaten-to-death-by-villagers-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत युवक ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत युवक ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
मथुरा में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक पर शुक्रवार रात शराब पीकर हंगामा करते हुए फायरिंग करने का आरोप है। इसके चलते पैर में गोली लगने से एक युवक घायल भी हुआ। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हत्या के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बलदेव क्षेत्र के गांव नगला ड्योरिया निवासी रणधीर सिंह (32) पुत्र करुआ ने शुक्रवार रात नशे में धुत होकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक ने हवाई फायरिंग की, जिसके चलते नवाब पक्ष के युवक भूरा पुत्र सोभरन के पैर में गोली लगी। इससे गुस्साए नवाब पक्ष के लोगों ने आरोपी की बाइक का पीछा किया।
बाइक स्लिप हो जाने से वो सड़क पर गिर गया। लोगों ने उस पर लाठी, डंडों और सरियों से हमला करते हुए अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार देर रात रणधीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Trending Videos
11 लोगों पर एफआईआर
मृतक के चाचा की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर आठ मुकदमे थाना बलदेव में दर्ज हैं। पैर में गोली लगने से घायल भूरा के पिता सोभरन सिंह ने भी 10 के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव नगला ड्योरिया में तनाव बना हुआ है। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सुरक्षा में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस गांव के माहौल पर नजरें बनाए हुए है।
गांव नगला ड्योरिया में तनाव बना हुआ है। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सुरक्षा में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस गांव के माहौल पर नजरें बनाए हुए है।