{"_id":"5c0138cfbdec2241930210c4","slug":"young-man-arrested-with-fake-currency-in-firozabad-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से यूपी में हो रही जाली नोटों की सप्लाई, युवक की गिरफ्तारी से हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल से यूपी में हो रही जाली नोटों की सप्लाई, युवक की गिरफ्तारी से हुआ बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
युवक के पास से बरामद जाली नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद की थाना रामगढ़ पुलिस ने जाली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर यहां पर खपा रहा था। पुलिस ने उसके पास से 39800 की नकली करेंसी, एटीम व आधार कार्ड बरामद किए हैं।
थाना रामगढ़ पुलिस को आसपास के क्षेत्र में जाली नोट प्रचलन में आने की सूचनाएं मिल रहीं थी। इसकी जानकारी एसएसपी सचिंद्र पटेल को भी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने जाली नोट का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू की।
गुरुवार को पुलिस ने सैलई के समीप सब्जी मंडी के सामने खड़े एक युवक टोका। इस पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर युवक को नए बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम सुखवीर उर्फ सोनवीर पुत्र रमेश चंद्र निवासी जगजीवन नगर, थाना रामगढ़ बताया।

दो हजार और पांच सौ के जाली नोट मिले
लाल शर्ट पहने खड़ा आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी के दौरान सुखवीर के पास 39800 रुपये की जाली करेंसी मिली है। इनमें दो-दो हजार के नौ, पांच सौ के 42, सौ रुपये का एक, पचास रुपये के 14 जाली नोट हैं। साथ ही बैंक का एटीएम, पैनकार्ड एवं सुखवीर के नाम से आधार कार्ड मिला है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी टिंकू उर्फ टन मुहम्मद से आधी कीमत पर जाली करेंसी लेकर आता है। इस करेंसी को वो भीड़भाड़ वाले इलाकों और दुकानों पर पूरी कीमत पर चला देता था।
जाली करेंसी के संबंध में खुफिया विभाग के साथ-साथ आईबी, स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
जाली नोटों के साथ पकड़े सुखवीर के विरुद्ध थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर, थाना चौबिया इटावा और फिरोजाबाद के थाना दक्षिण और रामगढ़ में पांच मामले दर्ज हैं।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि सुखवीर पहले भी जाली करेंसी के साथ पकड़ा जा चुका है। सुखवीर पर अब गैंगस्टर एक्ट और रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी। वर्ष 2015 में सुखवीर जाली करेंसी के साथ रामगढ़ क्षेत्र में ही पकड़ा गया था।