{"_id":"5ebd0b0779714932350f1fa4","slug":"young-man-arrested-for-murder-of-school-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के युवक ने की थी दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस के सामने कबूल किया गुनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के युवक ने की थी दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस के सामने कबूल किया गुनाह
Thu, 14 May 2020 02:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के थाना सैंया क्षेत्र में आठवीं क्लास की छात्रा की 11 मई को दुष्कर्म के बाद हत्या सीतापुर के युवक ने की थी। वो किशोरी के गांव के रहने वाले सीवर ठेकेदार के साथ काम करता था। होली पर ठेकेदार के साथ गांव आया था। लॉकडाउन के कारण तभी से यहीं रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खेत की ओर गई 13 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शव गांव के बाहर झाड़ी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही दो तीन युवकों को हिरासत में लिया था।
पूछताछ के दौरान ग्राम गडौसा, सीतापुर निवासी सलमान बार-बार बयान बदल रहा था। इस पर उससे कड़ाई से पूछताछ हुई, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले के खुलासे से परिजनों को संतुष्ट कराने के लिए आरोपी से आमना सामना भी कराया।

बेहद शातिर है आरोपी
सीओ ने बताया कि सीवर ठेकेदार से सलमान लखनऊ जाने के दौरान ट्रेन में मिला था। आरोपी की मां नहीं है। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। बेटे को घर से निकाल दिया था। तभी से सलमान ठेकेदार के साथ काम करने लगा था।
सीओ ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। सोमवार को किशोरी को शौच के बाद दबोच लिया था। मुंह मे कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी, तो गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद गांव के पास नहर में नहाने चला गया था। वहां से जानबूझकर घटनास्थल के पास से लौटा। यह देखना चाहता था कि किशोरी मर चुकी है। पुष्टि होने के बाद घर गया।