शराब के लिए मां का कत्ल: इस हत्याकांड के खुलासे से ग्रामीण रह गए सन्न, आरोपी बेटा गिरफ्तार
थाना बाह के गांव रुदमुली में 12 अप्रैल की रात 52 वर्षीय मिथलेश की हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के गांव रुदमुली में 12 अप्रैल की रात घर में सोते समय हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके बेटे ने की थी। पुलिस के मुताबिक शराब के लिए रुपये मांगने पर मां ने बेटे को डांटा था।
इस पर उसने सब्बल से प्रहार कर मां को मार डाला। पुलिस को आरोपी पर तब शक हुआ, जब वह बातचीत के दौरान पुलिस से आंखें नहीं मिला पा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया है।
संबंधित खबर- आगरा: घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे तो चला घटना का पता
थाना बाह के गांव रुदमुली में 12 अप्रैल की रात 52 वर्षीय मिथलेश की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह उनका शव टिनशेड में चारपाई पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी तब हुई तो प्रधान पद के प्रत्याशी उसके घर वोट मांगने पहुंचे थे।
थाना बाह के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि घर पर घटना के समय मौजूद मिथलेश का छोटा बेटा प्रांशू जानकारी लेने के दौरान आंखें मिलाकर बात नहीं कर पा रहा था। शक होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
आरोपी ने बताया कि शराब के लिए रुपये मांगने पर मां ने डांट दिया था। इसके बाद उसने अपने पास रखे रुपयों से शराब खरीदकर पी। नशा होने पर टिनशेड में चारपाई पर सो रही मां मिथलेश के सिर पर सब्बल से प्रहार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
मां की हत्या करने के बाद प्रांशू घर के बरामदे में सो गया। इससे पहले शराब के नशे में उसका अपनी ताई और पड़ोसी से भी झगड़ा हुआ था। पुलिस के इस खुलासे से गांव का हर व्यक्ति सन्न रह गया। पुलिस ने आरोपी प्रांशू को जेल भेज दिया है।