फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man and girl Dead bodies found on railway track in Agra

Agra: रेलवे लाइन पर मिले युवक और किशोरी के शव, रविवार रात से लापता थे दोनों, आत्महत्या मान रही पुलिस

Mon, 30 May 2022 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 10:55 AM IST
सार

एत्मादपुर के गांव मितावली के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रविवार से लापता थे। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
young man and girl Dead bodies found on railway track in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के मितावली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर युवक और 15 वर्षीय किशोरी के क्षत-विक्षत शव मिले। किशोरी फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। युवक उसके तहेरे भाई का साला था। जीजा के घर में ही रहता था। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। दोनों रविवार रात से लापता थे। उनकी तलाश में परिजन जुटे थे। पुलिस आत्महत्या मान रही है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष एत्मादपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर मितावली स्टेशन के पास सोमवार सुबह छह बजे किशोरी और युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। उनके ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बारे में बताया गया। मितावली स्टेशन के पास फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र की सीमा लगती है।
विज्ञापन

युवक की रिश्तेदार थी किशोरी 

कुछ ही देर में पचोखरा से मृतकों के परिजन आए। मृतक वीरभान थाना फतेहाबाद के गांव गुबरौठ का रहने वाला था। वह बचपन से अपने जीजा के घर में फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में रहता था। किशोरी वीरभान के जीजा की चचेरी बहन है। वह पड़ोस में ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन दो बजे मां की नींद खुली तो बहन चारपाई पर नहीं थी। इस पर खोजबीन शुरू कर दी। इस पर ताऊ को बताया। तहेरे भाई का साला वीरभान भी घर में नहीं था। इस पर खोजबीन में जुट गए। सुबह दोनों के शव ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली। पुलिस पहले प्रेम संबंध में आत्महत्या का मामला मान रही थी। मगर, परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि बेटी पांचवीं तक पढ़ी थी। वह तीन भाई और दो बहन थीं। वीरभान बचपन से ही जीजा के घर पर रह रहा था। मजदूरी करता था। वीरभान के बड़े भाई बंटी ने घटना के कारणों की जानकारी से इंकार किया। बताया कि हम दो भाई और पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भाई ने लिखकर दिया

थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई ने पुलिस को लिखित में दिया कि बहन और रिश्तेदार युवक ने घर से किसी बात पर नाराज होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने इनके बीच प्रेम संबंध से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

रात भर परेशान रहे परिजन

किशोरी और युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वीरभान की बहन मंजू देवी का कहना था कि रात में पता चलने पर दोनों की तलाश की थी। उनके किसी निजी वाहन से जाने की आशंका थी। इस पर टोल पर पता किया। मगर, नहीं मिले। पुलिस को भी बताया था। सुबह उनके ट्रेन से कटने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed