{"_id":"6ac1b606acd36b345d0ccf05","slug":"young-man-accused-of-blackmailing-woman-was-beaten-up-and-handed-over-to-police-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाहिता का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, परिजन ने युवक की कर दी पिटाई; पुलिस को साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाहिता का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, परिजन ने युवक की कर दी पिटाई; पुलिस को साैंपा
Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
सार
युवक पहले विवाहिता को मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में परिजन ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है।
कस्बे के मल्लाह टूला निवासी एक युवक पर विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। विवाहिता ने परिजन को बताया कि युवक पहले उसे मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
मामले में शनिवार को विवाहिता के घरवालों ने युवक को पकड़ा और पिटाई कर दी। मामले में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि युवक के महिला के घर में घुसने की जानकारी दी थी। महिला के घरवालों ने युवक को पकड़कर पीटा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।