फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man accused of blackmailing woman was beaten up and handed over to police

यूपी: विवाहिता का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, परिजन ने युवक की कर दी पिटाई; पुलिस को साैंपा

Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
सार

युवक पहले विवाहिता को मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
young man accused of blackmailing woman was beaten up and handed over to police
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में परिजन ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


कस्बे के मल्लाह टूला निवासी एक युवक पर विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। विवाहिता ने परिजन को बताया कि युवक पहले उसे मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


मामले में शनिवार को विवाहिता के घरवालों ने युवक को पकड़ा और पिटाई कर दी। मामले में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि युवक के महिला के घर में घुसने की जानकारी दी थी। महिला के घरवालों ने युवक को पकड़कर पीटा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed