फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young mam dies in car accident on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, हवा में पलटी खाते हुए दूसरी दिशा में वाहन से टकराई कार, युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2020 05:25 PM IST
सार

  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद कार हवा में उछल गई और पलटी खाते हुए दूसरी दिशा में वाहन से जा टकराई। 

विज्ञापन
young mam dies in car accident on yamuna expressway
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगरा से नोएडा जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हवा में कई बार पलटी खाते हुए कार दूसरी दिशा में चल रहे एक वाहन से जा टकराई। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन


कार सवार युवक नितिन कुमार पुत्र तपेश्वरी प्रसाद गुप्ता मोहल्ला नारायनपुरी, थाना नौबस्ता (कानपुर) का रहने वाला था। वो कम्प्यूटर कारोबारी था। शनिवार की सुबह तकरीबन 11.45 बजे नितिन कुमार अपनी स्कोडा कार से आगरा होते हुए नोएडा जा रहा था। 
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रसेवे पर माइलस्टोन 64.500 के समीप नितिन कुमार की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हवा में कई बार पलटी खाते हुए कार दूसरी दिशा में जा रहे एक वाहन से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार युवक की मौत 

हादसे में कार सवार नितिन कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। दूसरी दिशा में चल रही गाड़ी में सवार चालक बिजेंद्रपाल सैनी पुत्र राम सिंह सैनी निवासी सेक्टर 76 नोएडा घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के भेजा।

वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। बताया गया है कि मृतक नितिन कुमार की गाड़ी में पांच लाख रुपये की नकदी रखी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैग में कैश है, कितना है, यह नहीं मालूम। उसे सुरक्षित रख लिया गया है परिजनों के आने  पर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।


छह माह बाद दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज

राया थाने में हाथरस रोड पर हुई दुर्घटना की रिपोर्ट छह माह बाद दर्ज कराई गई है। हापुड़ निवासी श्रद्धालु मथुरा से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से वे घायल हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट छह माह बाद थाना राया में राहुल चौहान निवासी हापुड़ ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed