फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Girl Kidnap Case Creck By Agra Police

पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई युवती के अपहरण की गुत्थी, टिक-टॉक वीडियो से लगा सुराग

Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
सार

टिक टॉक वीडियो बना रहे थे, मिल गया सुराग

विज्ञापन
Young Girl Kidnap Case Creck By Agra Police
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज किए चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना किनारा रोड पर मंगलवार को युवती का कार में अपहरण नहीं हुआ था। युवती अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। नशा करने के बाद गाड़ी में नहीं बैठ रही थी। इस पर दोस्तों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया था और घर ले गए थे।
विज्ञापन


बाह एसडीएम के कर्मचारी ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी थी। पुलिस को एक वीडियो मिला, जिससे कार की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के बाद सारा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात को एसडीएम बाह के कर्मचारी गिरीश चंद्र ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवती को कार में सवार युवक उठाकर ले गए हैं। यह घटना यमुना किनारा रोड पर किले के पास हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरों से लेकर अन्य कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इनसे कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को बाइक सवार युवकों के मोबाइल से बना एक वीडियो मिला, जो कि मददगार साबित हुआ। वीडियो में कार नजर आ रही थी। मगर, नंबर प्लेट साफ नहीं थी। इस पर एक्सपर्ट की मदद से नंबर के बारे में पता किया। इसके बाद कार मालिक तक पुलिस पहुंच गई। कार गुजरात के व्यक्ति की थी।

उसके रिश्तेदार कार लेकर आगरा आए थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खंदौली के व्यापारियन मोहल्ला निवासी फुरकान और नासिर गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कालिंदी विहार निवासी मित्र युवती उनके साथ थी। सोमवार को उनके चचेरे भाई की शादी थी।
उसमें शामिल होेने आए थे।

मंगलवार को घूमने निकले थे। युवती भी आई थी। तीनों ने बियर पी ली थी। यमुना किनारा पर गाड़ी रोकने पर युवती उतर गई। इसके बाद कार में बैठने को तैयार नहीं थी। वह नशे की हालत में थी। इस कारण जबरन कार में बैठा लिया था। उसे घर छोड़ दिया था।

पुलिस ने युवती को भी थाना रकाबगंज बुलाया। उसने भी साथियों की बात का समर्थन किया। अपहरण की घटना से इनकार कर दिया। कहा कि उसके साथ किसी तरह की घटना नहीं हुई है।

टिक टॉक वीडियो बना रहे थे, मिल गया सुराग
कार में युवती के अपहरण की घटना के मामले मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में कोई देरी नहीं की। इसके बाद पुलिस के लिए कार को ढूंढना चुनौती थी। तभी पुलिस को एक वीडियो मिला। अपहरण की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक पर एक युवती और तीन युवक रोके गए।

उसने रात में घूमने का कारण पूछा। उन्होंने टिक टॉक वीडियो के बारे में बताया। बेलनगंज चौकी प्रभारी ने वीडियो ले लिया। इसमें नजर आ रहा था कि युवती बाइक चला रही थी। उसके पीछे युवक बैठा था।

दूसरी बाइक पर पीछे आ रहे दो युवकों में से एक वीडियो बना रहा था। रास्ते में कार खड़ी थी। युवती को युवक बैठा रहे थे। वीडियो में घटना कैद हो गई। वीडियो में कार की नंबर प्लेट दिख रही थी। इसके बाद अधिकारियों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed