{"_id":"5e0336c08ebc3e87db4264d9","slug":"young-farmer-died-due-to-electric-current-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के पास खुले तारों ने ली युवा किसान की जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के पास खुले तारों ने ली युवा किसान की जान, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में बिछवां के नगला हिम्मत में खेत पर गए किसान की नलकूप के पास खुले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी किसान अभिनंदन सिंह का 26 वर्षीय पुत्र प्रभूदयाल भी खेतीबाड़ी का काम देखता था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह खेत पर लगे सरकारी नलकूप पर गया था। वहां खुले पड़े बिजली के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, तो परिजनों को जानकारी दी।
आनन फानन में परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। आपसी सहमति के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नहीं आ रहा आपरेटर
मृतक परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही नलकूप पर तैनात आपरेटर बुलाने के बाद भी नहीं आ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि एक आपरेटर के जिम्मे कई कई नलकूप कर दिए जाते हैं। इस वजह से वह नलकूप चलाने आदि की जिम्मेदारी स्थानीय ग्रामीणों को सौंप देते हैं।