{"_id":"61948e59553c73283d399668","slug":"young-businessman-missing-from-noori-gate-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में व्यापारी लापता: पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी, लॉकडाउन में घाटे के कारण बंद हो गया था कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में व्यापारी लापता: पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी, लॉकडाउन में घाटे के कारण बंद हो गया था कारोबार
Wed, 17 Nov 2021 10:38 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:38 AM IST
सार
आगरा के नूरी गेट से एक युवा व्यापारी लापता हो गए। जिससे उनके परिवार के लोग परेशान हैं। पत्नी ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस पर पुलिस व्यापारी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
लापता व्यापारी मनीष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र के नूरी गेट से युवा व्यापारी मनीष गोयल (40) सोमवार रात को लापता हो गए। वह घर से मोबाइल रखकर निकले थे। उनकी पत्नी सपना ने थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी के मुताबिक, परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मनीष गोयल का गजक और नमकीन का कारोबार था। वह कारखाना चलाते थे। लॉकडाउन में व्यापार में घाटा हो गया। इस कारण उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा था। काम बंद होने की वजह से वह तनाव में चल रहे थे। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
घर पर रखकर गए मोबाइल
पत्नी सपना ने बताया कि मनीष गोयल सोमवार रात को घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। वह अपने साथ मोबाइल भी लेकर नहीं गए। मंगलवार को पत्नी ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। मगर, कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनके दोस्त और रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया जा रहा है। उन्होंने घर से निकलने से पहले अपने किसी परिचित से संपर्क किया होगा तो जानकारी मिल सकती है।