{"_id":"5a33e2914f1c1b96698b91e6","slug":"young-boy-in-mainpuri-murdered-his-cousin-for-taking-revenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः मां की हत्या का बदला लेने के लिए खुद भी कातिल बन गया ये बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः मां की हत्या का बदला लेने के लिए खुद भी कातिल बन गया ये बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला दन्नाहार (मैनपुरी)
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी का सात वर्षीय मासूम शिवम चचेरे भाई के प्रतिशोध की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की मानें तो वह अपनी मां की मौत का बदला मृतक के पिता से लेना चाहता था। उसने चचेरी बहन की शादी भी तुड़वाने की कोशिश की थी।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी निवासी एबरन सिंह जाटव का सात वर्षीय पुत्र शिवम पांच दिसंबर की शाम घर से लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव गांव के समीप झाड़ियों में मिला था। गला घोंटने के साथ ही जमीन पर पटक कर मारा गया था।
इस मामले में मृतक के पिता एबरन सिंह ने गांव निवासी महेंद्र प्रताप उर्फ पिंटू, रिंकू उर्फ प्रशांत और राजू उर्फ राजवीर निवासी गांव बघिरुआ थाना एलाऊ के खिलाफ अगवा कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी।

एएसपी ओमप्रकाशि सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की एबरन के बडे़ भाई अशोक कुमार के पुत्र अंकुर ने चचेरी बहन की शादी भी तुड़वाने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने जब अंकुर से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
बताया कि उसकी मां की हत्या चाचा एबरन ने की थी। वह उसका बदला लेना चाहता था। वह एबरन को मारना चाहता था। पर, गुस्से का शिकार शिवम हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने लिखा पढ़ी करके अंकुर को जेल भेज दिया है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह चाचा से मां की मौत का बदला लेना चाहता था।